logo

CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, साथी जवान के हथियार का किया इस्तेमाल

5664news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला:
गुमला में नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर सीआरपीएफ और गुमला पुलिस के अधिकारी पहुंचे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृतक का नाम सोमपाल सिंह है। 

कुछ दिन पहले ही घर से लौटे थे 
बताया जा रहा है कुछ दिन पहले ही सोमपाल सिंह घर से ड्यूटी पर वापस लौटे थे। मूलरूप से वो उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। 158बी कंपनी में तैनात थे। गुमला जिले के बनारी पिकेट में उनकी तैनाती थी। आत्महत्या के लिये जिस गोली का इस्तेमाल किया गया है वो किसी और जवान का था।