logo

हर घर पहुंचे जल जीवन, मिशन की सफलता के लिए रांची DC ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश 

हर घर पहुंचे जल जीवन, मिशन की सफलता के लिए रांची DC ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश 

द फॉलोअप टीम, रांचीः
उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में आज स्वच्छ भारत मिशन अभियान और जल जीवन मिशन की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में छवि रंजन द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत बनाये गये डीपीआर, स्वच्छ भारत से संबंधित जिलावार/राज्यवार स्थिति एवं प्राप्त राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र की समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने प्रत्येक घरों में नल से जल की आपूर्ति को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये । 


 

जल जीवन मिशन की समीक्षा की 
डीसी ने जिला में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पूर्वी और पश्चिमी प्रमंडल रांची में चल रहे विभिन्न स्कीम की जानकारी ली ।  फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन, एमवीएस आदि स्कीम की कार्य जानकारी लेते हुए अभियंताओं को कार्यों को ससमय पूरा करने को कहा ।  जल जीवन मिशन के तहत जिला में कार्ययोजना, विभाग और जिलास्तर से लिये गये स्कीम की भी समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गयी। 


क्या है जल जीवन मिशन 
जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक चालू नल के माध्यम से सभी घरों को आवश्यकता एवं गुणवत्ता पूर्ण पीने योग्य पानी पहुंचाना है। इस मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के साथ-साथ जल संरक्षण और संचयन पर भी कार्य किया जा रहा है। आज की समीक्षात्मक बैठक में उपविकास आयुक्त रांची विशाल सागर, निदेशकडीआरडीए सीमा सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक, अधीक्षण अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता) रांची अंचल, डोरण्डा रांची, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल रांची के साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।