logo

एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी! पत्नी बीमारी तो पति ने सड़क दुर्घटना में गंवाई जान, 4 बच्चे अनाथ 

12833news.jpg

द फॉलोअप टीम, रामगढ़:

रामगढ़ के गोला प्रखंड के रोला गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक घर से एक साथ पति और पति की अर्थी निकली। इस दंपति के 4 बच्चे हैं। चारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों में धनीराम तुरी और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी शामिल हैं। दरअसल, धनीराम की पत्नी की तबियत ख़राब थी। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सड़क हादसे में पति की मौत
पत्नी के शव को एबुलेंस में डाल कर धनीराम बाइक से पीछे-पीछे अपने दोस्त बबलू रजवार के साथ आ रहे थे। इसी बीच चोपादारू घाटी में उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने टक्‍कर मार दी। हादसे में धनीराम की मौत हो गई। धनीराम के दोस्त बबलू की भी मौत हो गई। पोस्टर्माटम के बाद सोमवार की शाम को शव परिजनों को सौंपा गया था। 

चारों बच्चों की हालत खराब 
जैसे ही गांव में माता-पिता का शव पहुंचा वैसे ही चारों बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। पूरा गांव गमगीन हो गया। श्मशान घाट में दोनों को एक ही साथ एक ही कब्र में दफनाया गया। इस अप्रत्‍याशित घटना से पूरे गांव में मातम है। धनीराम और सुमित्रा दो बेटे और दो बेटी छोड़ गए हैं। धनीराम तुरी राजमिस्त्री थे। माता पिता की मौत के बाद बच्चे बेसहारा हो गए हैं। 

स्‍थानीय विधायक मिलने पहुंची 
घटना की जानकारी होने पर स्‍थानीय विधायक ममता देवी बच्चों से मिलने पहुंची। उन्होंने परिजनों को ढांढस बांधा। मौके पर उन्होंने आर्थिक सहयोग भी दिया। दंपति की मृत्यु पर ममता देवी शोक जताया और हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। उन्‍होंने चारों बच्‍चों से बात कर उनका ढांढस बंधाया।