logo

4 दिन पहले जिस बेटी का शव दफनाया वो लौटी जिंदा, तो फिर कौन थी वो ?

12786news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामू:

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बघना गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस लड़की के शव को अपनी बेटी समझकर एक परिवार ने दफना दिया था वो आज परिवार के सामने आ गई है। दरअसल 8 सिंतंबर को नग्ना-वस्था में एक युवती का शव नदी किनारे झाड़ियों में मिला था। शव का चेहरा इतना ख़राब था कि उसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल था। 9 सितंबर को शव की पहचान जाबिर अंसारी की पत्नी खुशबुन निशा के रूप में हुई थी। लड़की के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। 

वह लड़की कौन थी 
सोमवार को खुसबून निशा अपने बच्चे के साथ सामने आई। अब सवाल यह है कि वह लड़की कौन थी जिसकी लाश दफना दी गई। मायके वालों ने पुलिस को बताया था कि खुशबुन अपने बेटे के साथ 3 दिनों से गायब है। पुलिस को झाड़ियों के पास शव मिला तो उसकी पहचान खुश्बूं निशा के रूप में की गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम करवाया बाद में परिजनों ने उसे दफना दिया।

क्यों गायब थी खुशबुन 
खुशबुन के एक परिचित ने उसे छत्तरपुर में देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस खुशबुन से पूछताछ कर रही है कि आखिर वह क्यों गायब हुई थी। कहीं इसके पीछे उसके पति को फ़ंसाने की कोई साजिश तो नहीं थी। बहरहाल इस वक़्त पुलिस के पास यह बड़ी समस्या है कि वह लड़की कौन थी जिसे दफनाया गया।