logo

जब डायरेक्टर के कट कहने के बाद भी एक दूसरे को किस करते रहे दीपिका और रणवीर

10897news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई:

दीपिका पादुकोण की गिनती टॉप एक्ट्रेस में की जाती है। वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए लेती हैं। दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ के कारण अकसर सुर्खियों में रहती हैं। दीपिका ने अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी की है। दोनों को बॉलीवुड का पॉवर कपल कहा जाता है। दोनों की जोड़ी को सुपरहिट जोड़ी माना जाता है। यहां हम आज उनके किसिंग सीन की बात करेंगे। जब एक फिल्म की शूटिंग के समय दोनों एक दूसरे में इतना खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दोनों किस करते रहे थे।
 


रामलीला मूवी का है पूरा वाकया
दरअसल, ये वाक्या ‘गोलियों की रासलीला.. रामलीला’ फिल्म का है। ये पहला मौका था जब दोनों ने साथ में काम किया। फिल्म में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन थे। एक सीन में दोनों कट बोलने के बाद भी एक दूसरे को किस करते रह गए थे। जिसके बाद सबको पता चल गया था दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। ‘रामलीला’ के क्रू मेंबर ने हफिंगटन पोस्ट बताया था कि ‘अंग लगा दे रे’ गाने की शूटिंग के वक्त दोनों डायरेक्टर के कट कह दिया था इसके बावजूद भी दोनों किस करते रहे।
 


सेट पर सभी हैरान रह गए थे
क्रू मेंबर ने बताया है कि जब संजय लीला भंसाली ने कट बोला लेकिन दोनों कट बोलने के बाद भी एक दूसरे को किस करते रहे।  वहां पर उस समय 50 लोग मौजूद थे। सभी हैरान थे और वहां पर एक शांति सी छा गई थी। दोनों की किस काफी पैशनेट थी।  तब किसी ने एक शब्द नहीं बोला था। मैं अब भी वो नज़ारा नहीं भूल सकता’।