logo

आदिवासियों की धार्मिक पहचान के लिए अलग धर्म कोड जरूरी: देव कुमार धान

5433news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
राष्ट्रीय आदिवासी इंडिजिनियस धर्म समन्वय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री देव कुमार धान ने कहा कि आदिवासियों की अलग धार्मिक पहचान के लिए अलग धर्म कोड जरूरी है। राज्यपाल के माध्ययम से हमारी मांग है कि इस संबंध में धर्म कोड संख्या सात आवंटित करने के लिए रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को निर्देशित किया जाए, ताकि देश के आदिवासियों को उनकी अलग धार्मिक पहचान मिल सके। धान समिति की ओर से आदिवासी के लिए 2021 के जनगणना प्रपत्र में आदिवासी धर्म कॉलम की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष हुए धरना में बोल रहे थे। 

ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा गया
धरना में सैकड़ों लोग शामिल हुए। धरना के बाद समिति की ओर से एक ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, आदिवासी जन परिषद के प्रेम शाही और डॉ बिरसा उरांव आदि शामिल हुए।