द फॉलोअप टीम, रांचीः
शहीद निर्मल महतो की 71वीं जयंती पर दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा आज झारखंड सरकार तमाम जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। इसका सपना कभी निर्मल महतो ने देखा था। झारखंड सरकार निर्मल बाबू का निर्मल झारखंड बनाने की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने की ओर बढ़ रही है। 71वीं जयंती पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं मीडिया कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी सरकार की बेहतर कार्यों और योजनाओं को निचले पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाएं। हमारा आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा।

हर किसी के लिए सरकार कर रही है काम
मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सिर्फ हमें और सरकार को नहीं पूरे राज्यवासियों को बाबा का आशीर्वाद मिलता रहे यही अभिलाषा है। सरकार हर किसी के लिए 24 घंटे काम कर रही है, इसी का परिणाम है आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपका द्वार कार्यक्रम सफल रहा है जो इतिहास रचेगा। मौके पर जेएमएम के तमाम कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के श्रद्धासुमन अर्पित किया।
तमाम कार्यकर्ता रहे मौजूद
मौके पर केन्द्रीय नेता विनोद कुमार पांडेय, अभिषेक प्रसाद, केन्द्रीय सदस्य अफरोज अन्सारी, पवन जेडिया, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष कलाम आजाद, बीरू साहु , कुदुस अन्सारी, परविन्दर सिंह नामधारी, लालजय कुमार नाथ शाहदेव, फरीद खान, वसीम खान, रमेश साहु, आफताब आलम, जुलफीकार खान, जितेन्द्र गुप्ता, अजीत नायक, जनक नायक, सुनील साहु, डॉ बबलु राम, जावेद अख्तर, भुवनेश्वर् साहु, दिनेश तिग्गा, जाबिर अंसारी, सामुल अन्सारी, सुनीता देवी, राकेश वर्मा, मुकेश कुमार, मृत्युन्जय सिंह, जंगलु महतो, गंगा प्रजापति,निखिल मिश्रा, सरोज प्रजापति, संटी पटेल, सुहैल खान, वसीम राबिया खान, हनीफ अन्सारी, रईस अन्सारी, सुजीत उपाध्याय उपस्थित थे।

इनके अलावा तौहिद आलम अन्सारी, मो कयुम, अस्फाक बबलु, राहुल वर्मा, गुलाम रब्बानी, शिवशंकर महतो, राहुल वर्मा, फिरोज अन्सारी, आजाद अली, सोनु, मोजाहिद, मो इरसाद, सोनु कुमार, तन्नु, जिसु, जियाऊल, मो फरदीन खान, साहिल खान, फारूक, मो असलम, सैफ, राकेश समद, छोटका नियक, नीरज, राजकुमार, बबलु नायक, ओमप्रकाश, सकील, सदाम, रतन सांचा, सबिबुल रहमान, परवेज अखतर, इस्माइल , मो इसराफिल, सुरज सिंह, मो नौसाद आलम, वसीम कुरैसी, अकबर कुरैसी, मोईन अन्सारी,अवधेश यादव, अदिव असरफी, रमजान रजा, आलोक श्रीवास्तव एवं अखतर मंसुरी आदि शामिल थे।