logo

दिव्यांग पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया ह'व'स का शिकार, मां ने अपनी आंखों से देखा खौ'फ'ना'क मंजर

दिव्यांग पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया ह'व'स का शिकार, मां ने अपनी आंखों से देखा खौ'फ'ना'क मंजर

द फॉलोअप टीम, धनबादः

धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म  का आरोप लगाया है। लड़की ने दावा किया कि हथियार दिखाकर पिता उसके साथ पिछले 3 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए पीड़िता का मेडिकल कराने की भी तैयारी में है। 

मां ने खुद देखी है घटना 
नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वो अपने माता-पिता के साथ रहती थी। पिता ऑटो ड्राइवर है। पिछले 3 माह से वह हर दिन मां को नींद की गोली दे देता था और उसका यौन शोषण करता था। जान से मारने की धमकी भी देता था। आारोपी का नाम अंसारी है। वो पैर से दिव्यांग है। लड़की की मां ने बताया कि अंसारी घर आते ही बिजली बंद कर देता था। इसके बाद बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। उसने दो दिन खुद इस घटना को अपनी आंखों से देखा है। 

आठवीं कक्षा की छात्रा 
पूछताछ में पिता बेटी के दावे को गलत कह रहा है। पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए  पुलिस लड़की की मेडिकल जांच करा सकती है। लड़की कक्षा आठवीं कक्षा में पढ़ती है।