logo

झारखंड स्टेट रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने दिवाकर, विनय कुमार बने उपाध्यक्ष

झारखंड स्टेट रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने दिवाकर, विनय कुमार बने उपाध्यक्ष

द फॉलोअप टीम, धनबादः
धनबाद क्लब में रविवार को झारखंड स्टेट रायफल एशोसिएशन की 9वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जहां चार वर्ष के लिए  नये  गवर्निंग बॉडी और पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। पदाधिकारी का चयन सभा में उपस्थित लोगों की सर्व सम्मति से हुआ। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में नेशनल रायफल एशोसियेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी.के. ढाल और सह पर्यवेक्षक अशोक चटर्जी उपस्थित रहे। आम सभा का धन्यवाद ज्ञापन शम्भू नाथ सिंह ने किया। 

कौन किस पद के लिए निर्वाचित हुएः
दिवाकर सिंह- अध्यक्ष 
विनय कुमार - उपाध्यक्ष 
अनन्त कुमार सेन- मुख्य संरक्षक
 विकास सिंह- संरक्षक 
कुमार देव रंजन- उपाध्यक्ष 
उत्तम चाँद- सेक्रटरी जनरल
राजेन्द्र सिंह विरडी संयुक्त सचिव
नित्यानंद सिंह-सचिव
मधुर अग्रवाल- कोषाध्यक्ष 

इनको बनाया गया कार्यकारी सदस्य 

बैद्यनाथ सिंह 
मृत्युंजय राय
 रणवीर सिंह देव
आजाद कुमार पाठक
रंजन कुमार उर्फ मुकुल