logo

हटिया के एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर पर इलाज के बहाने दुष्क "र्म का आरोप

हटिया के एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर पर इलाज के बहाने दुष्क "र्म का आरोप

द फॉलोअप टीम, रांचीः
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया में एक युवती ने डॉक्टर पर दु'ष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। युवती चान्हो की रहने वाली है।  युवती ने इलाज के दौरान दु'ष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की ने कहा कि तबियत खराब होने पर पांच दिसंबर को वह नर्सिंग होम की महिला डॉक्टर से दिखाने गई थी। वहां महिला डॉक्टर नहीं थीं तो पुरुष डॉक्टर से ही चेकअप करावा लिया । 

 

सुई लगाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता का कहना है कि डॉक्टर ने उसे एक सुई दी जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो कुछ गलत होने का एहसास हुआ। लेकिन उस समय लोक लाज के डर से चुप रह गई। 16 दिसंबर को पेट में दर्द होने लगा तो उसी नर्सिंग होम गई। जहां नर्स ने मुझे उसी डॉक्टर से फिर मिलने को कहा। मैं न चाहते हुए भी डॉक्टर के पास गई, फिर डॉक्टर ने मुझे बेड पर लिटा कर सुई लगाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता होम में एक और युवती दिखाने आयी थी। पीड़िता ने उसे पूरी बात बतायी।