द फॉलोअप टीम, रांचीः
जेपीएससी में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर राज्य के छात्र तो परेशान हैं ही लेकिन अब इस मामले में खूब सियासी हलचल भी हो रही है। इसी बीच आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता ने डॉ. देवशरण भगत ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जेपीएससी को सरकार जेएससीए ना बनाए। राज्य सरकार ने जेपीएससी को भ्रष्टाचार की गंगोत्री बना दिया है। जबसे सरकार सत्ता में आयी है तब से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। जेपीएससी की विश्वनीयता भी खत्म होते जा रही है।
ओएमआर शीट गुम कैसे हुआ
देवशरण भगत ने कहा कि पीटी परीक्षा को लेकर कई ऐसे सवाल हैं, जिसका जवाब जेपीएससी को देना होगा। चाहे ओएमआर सीट के गुम होने की बात हो या बिना कट ऑफ मार्क्स लाये ही कुछ अभ्यर्थियों के पास होने की बात। जेपीएससी पीटी परीक्षा की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

संघर्षरत अभ्यर्थियों के साथ आजसू
आंदोलन कर रहे सभी संघर्षरत अभ्यर्थियों के साथ आजसू पार्टी खड़ी रहेगी। आजसू पार्टी गड़बड़ी में संलिप्त सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की माँग करती है। एक तरफ यह सरकार इस साल को नियुक्ति वर्ष घोषित करती है और दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाती है।