logo

महंगाई हटाओ रैली से लौटकर बोले डॉ. रामेश्वर उरांव, पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने का सवाल ही नहीं

महंगाई हटाओ रैली से लौटकर बोले डॉ. रामेश्वर उरांव, पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने का सवाल ही नहीं

द फॉलोअप टीम, रांचीः


12 दिसंबर को जयपुर में कांग्रेस ने महंगाई को लेकर रैली आयोजित किया था। इस रैली में शामिल होने के लिए झारखंड से वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव भी पहुंचे थे। मंगलवार को वे रांची वापस लौट आए हैं। वापस लौटने पर उन्होंने पत्रकारों से एयरपोर्ट पर बातचीत की और कहा कि जयपुर में आयोजित रैली ऐतिहासिक थी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संबोधन भी ऐतिहासिक रहा। हिंदू और हिंदुत्व वादियों को राहुल गांधी ने परिभाषित किया, उनके विचारों से देश के लोग प्रभावित हुए है।

राज्य सरकार ने नहीं बढ़ाई पेट्रोल की कीमत 
पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने को लेकर डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि मूल्य को तुलनात्मक देखना पड़ेगा। आज से 6 दिन पहले भी हमने बताया था कि पड़ोसी राज्य बिहार,बंगाल,उड़ीसा से अगर मूल्यों को तुलनात्मक देखें तो झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब भी कम है, हमने मूल्य बढ़ाया ही नहीं है तो कम करने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा रघुवर दास ने 22% वैट दिया था आज भी उतना ही है,एक पैसे की भी बढ़ोत्तरी वर्तमान सरकार ने नहीं की है,बल्कि 2014 के 9 प्रतिशत  एक्साइज ड्युटी बढ़ाकर केन्द्र सरकार ने 30 प्रतिशत किया, कम उन्हें करना चाहिए।

चुनाव से पहले समझौता हो गया था 
सुखदेव भगत के मामले में डॉ. रामेश्वर उरांव ने  कहा कि उनके ऊपर अपराधिक तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाया,लेकिन यह मामला सिविल का है और चुनाव के एक महीने पूर्व समझौता भी हो गया था। डॉ.रामेश्वर उरांव ने धान अधिप्राप्ति के संदर्भ में कहा कल 14 दिसम्बर से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत करने जा रहे हैं। कल अपराहन 1.00 बजे नामकोम से धान अभिप्राप्ति की शुरुआत की जाएगी। 

पैसों का इंतजाम किया गया है
किसानों को फायदा पहुंचाएंगे इसके लिए पैसे का इंतजाम कर लिया है। पंद्रह सौ करोड रुपए एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लिए जा चुके हैं, पैसों का पहले इंतजाम हो जाने से किसानों को तकलीफ नहीं होती है। उन्होंने सचिव हिमानी पांडे एवं एमडी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों को 3 महीने के अंदर पैसे का भुगतान कर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।