द फॉलोअप टीम, डेस्क:
भारतीय रक्षा विकास एवं अनुसंधान परिषद (DRDO) ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रलय सतह से सतह पर मार करने वाली अर्ध-बैलेस्टिक मिसाइल है। इसे उन्नत और इंटरसेप्टर मिसाइलों को हराने में सक्षम होने के लिए विकसित किया गया है। गौरतलब है कि ये मिसाइल हवा में एक निश्चित सीमा को कवर करने के बाद अपना रास्ता बदलने की क्षमता रखता है। सैन्य आधुनिकीकरण के लिए भी ये अहम है।
गुरुवार को डीआरडीओ ने किया परीक्षण
गौरतलब है कि गुरुवार को डीआरडीओ ने इसका सफल परीक्षण किया। ये 150 से 500 किमी तक का लक्ष्य भेद सकती है। गौरतलब है कि इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट से किया गया। ठोस ईंधन वाली बैटलफील्ड मिसाइल भारतीय बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के पृथ्वी डिफेंस व्हिकल पर आधारित है। गुरुवार सुबह तकरीबन साढे 10 जडे एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इसका प्रक्षेपण किया गया।

साल 2015 में ही डीआरडीओ ने किया था जिक्र
अलग-अलग स्त्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मिसाइल का जिक्र डीआरडीओ ने साल 2015 में किया था। उसने अपन वार्षिक रिपोर्ट में बताया था कि ये बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय है जो चीन की बैलिस्टिक मिसाइलों का सामना करना में पूरी तरह से सक्षम है। इस मिसाइल की खासियत ये है क इसे जमीन के साथ-साथ कन्सटर से भी दागा जजा सकता है। ये अन्य कम दूरी की मिसाइलों के मुकाबले ज्यादा मारक है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संस्था को दी बधाई
गौरतलब है कि इस सफलता के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और उसकी टीम को बधाई दी। ट्वीट करते हुए लिखा कि पहले विकास फ्लाइट ट्रायल के लिए डीआरडीओ और संबधित टीमों को बधाई। सतह से सतह पर मार करने वाली आधुनिक अर्ध बैलिस्टिक मिसाइल का तेजी से विकास और सफल प्रक्षेपण के लिए मैं उनकी सराहना करता हूं। ये अहम मील का पत्थर है।
