द फॉलोअप टीम, रांची:
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए ई कल्याण पोर्टल खुल गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए ई-कल्याण पोर्टल खोला गया है। आदिवासी कल्याण विभाग ने ये जानकारी दी है। गौरतलब है कि इस छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति औऱ पिछड़ी जाति से आने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं।

छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की पात्रता
आप ये भी जान लीजिए कि इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने की पात्रता क्या है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित वैसे छात्र और छात्राएं जिनके अभिभावक की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय ढाई लाख से ज्यादा ना हो वे इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं पिछड़ी जाति के वैसे छात्र और छात्राएं जिनके अभिभावक की वार्षिक आय डेढ़ लाख से अधिक ना हो वे आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस योजना के तहत छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र अन्य किसी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले सकते।

छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया
इस छात्रवृत्ति योजना की पात्रता रखने वाले छात्रोंको आधिकारिक वेबसाइट (https//ekalyan.cgg.gov.in) पर दिए गए दिशा निर्देशों एंव प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी के बाद उसकी हार्डकॉपी विधिवत हस्तात्रर औऱ सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, पूर्व की परीक्षा का मार्कशीट सहित बैंक पासबुक की छायाप्रति जरूरी होगी। छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्र के खाते में हस्तांतरित की जायेगी।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की समय सीमा
आखिर में ई कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा के बारे में भी जान लीजिए। नए शैक्षणिक स्सथानों द्वारा ई कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण और पंजीकृत संस्थानों द्वारा नवीनीकरण के लिए आवेदन की समय सीमा 26 जुलाई से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। संबंधित छात्र-छात्रा द्वारा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021 होगी। शैक्षणि संस्थानों द्वारा छात्र-छात्रा के आवेदन के सत्यापण की तिथि 17 अगस्त से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगी।