logo

मार्च तक 13 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा 70 हजार करेंगे बहाल

मार्च तक 13 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा 70 हजार करेंगे बहाल

द फॉलोअप टीम, रांची: 
राज्य में नियुक्ति का समय आ गया है और जल्द ही बंपर बहाली निकलने वाली है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सब को मिले, इसके लिए सरकारी विद्यालयों में कई स्तरों पर परिवर्तन किए जा रहे है। अभी 680 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। मार्च तक 13 हजार और शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। अगले वित्तीय वर्ष में 70 हजार शिक्षकों को बहाल करने की योजना सरकार की है। द फॉलोअप से बात करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने जो वादा किया है हर वादा को पूरा करेगी। सरकार पांच लाख युवाओं को रोजगार देगी इस में किसी प्रकार का कोई सक नहीं होना चाहिए। 

पारा शिक्षकों की समस्याओं का होगा गया समाधान
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में सबसे बड़ी समस्या पारा शिक्षकों की थी, जिसका बहुत हद तक समाधान कर लिया गया है। कुछ और समस्याएं भी है, जिसका समाधान वर्ष 2024 तक हो जाएगा। सरकार का ये सब काम विपक्ष को पच नहीं रहा है इस लिए झूठ का हल्ला कर रहे है। जनता के मुद्दे अगर वे उठाते तो लोगों को और भला हो जाता। आपको बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव के वादा किया था कि उनकी सरकार बनी तो हर साल पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे। इसका असर हुआ। उनकी सरकार बन गई। इसके बाद पिछले 2 साल से झारखंड के युवा और बेरोजगार नौकरी मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बार-बार कहते हैं कि यह नियुक्तियों का साल होगा।