logo

सीओ के पिटाई से बुजुर्ग की मौ'त, अस्पताल में चल रहा था इलाज

सीओ के पिटाई से बुजुर्ग की मौ'त, अस्पताल में चल रहा था इलाज

द फॉलोअप टीम, चतराः
चतरा जिला के सदर सीओ भागीरथ प्रसाद पर आरोप है कि उसने 15 दिसंबर की शाम एक वृद्ध की पिटाई की थी, उस बुजूर्ग की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। बुजुर्ग की मौत हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में हुई है। दो दिन पहले उन्हें वहां भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय वृद्ध महेश प्रसाद की पिटाई सीओ ने 15 दिसंबर की शाम की थी। जिससे वह जख्मी हो गये थे और कोमा में चले गए थे। चतरा के चिकित्सकों ने उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया था। 

 


 

रांची लाने की थी तैयारी 
वृध्द के बेटे परमानंद दांगी ने बताया कि 16 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था,  लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। रांची ले जाने की तैयारी थी। इसी बीच आज पिता का निधन हो गया। परमानंद का कहना है कि अंचल अधिकारी की पिटाई से उनके पिता की मौत हुई है। लेकिन अंचल अधिकारी ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।