logo

बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस

8220news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, पलामू: 
जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र (Chattarpur police station area) के खोड़ी गांव (Khodi Village) में एक बुजुर्ग महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतका का नाम शिवानी कुंवर था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

क्या था पूरा मामला 
बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेले रहती थी। महिला के पति की मौत पहले हो चुकी थी। उसका कोई बच्चा नहीं है। पति ने दो शादी की थी। दूसरी पत्नी की बेटी बगल में ही रहती है। वह हर दिन महिला को खाना देने आती थी। बुधवार को वह घर आई और दरवाजा खटखटाया तो महिला ने नहीं खोला। इसके बाद कुछ और लोगों को यह जानकारी दी। लोग जुटे और घर में झांककर देखा तो महिला फंदे से लटकी थी। अब तक यह नहीं पता चल सका है कि महिला ने किन कारणों से यह कदम उठाया है।