logo

बीते 10 वर्षों में झारखंड में दोगुनी हो गई बिजली की खपत, उर्जा संरक्षण में ऐसे दे सकते हैं योगदान

बीते 10 वर्षों में झारखंड में दोगुनी हो गई बिजली की खपत, उर्जा संरक्षण में ऐसे दे सकते हैं योगदान

द फॉलोअप टीम, रांची: 

यदि आप एक यूनिट बिजली की खपत कम करते हैं तो झारखंड में 0.82 फीसदी केजी कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम कर सकते हैं। यदि एसी का तापमान 1 डिग्री बढ़ाते हैं तो छह प्रतिशत बिजली बिल बचा सकते हैं। यदि एसी का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर रखते हैं तो बिजली बिल में 36 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं। ऐसा करके आप पर्यावरण संरक्षण में अमूल्य योगदान दे सकते हैं। ये बात इसलिए हो रही है क्योंकि आज राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस है। 

दोगुनी हो गई है बिजली की खपत
गौरतलब है कि झारखंड में बिजली की खपत बीते 10 वर्षों में दोगुनी हो गई है। राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस का उद्देश्य बिजली बचत के लिए लोगों को प्रेरित करना है। केंद्रीय उर्जा मंत्रालय के तहत गठित उर्जा दक्षता ब्यूरो ने 1991 से 14 दिसंबर को सालाना राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहा है। झारखंड में राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस की नोडल एजेंसी जेरेडा है। 

बढ़ती जा रही है बिजली की मांग
झारखंड में इन दिनों बिजली की मांग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हालात ये है कि बिजली की खपत बीते 10 वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। साल 2009-10 में जहां बिजली की खपत 5407 मिलियन यूनिट थी वहीं 2019-20 में बढ़कर 12878.13 मिलियन यूनिट हो गई है। साल 2019-20 में मांग 12803.35 मिलियन यूनिट थी। गौरतलब है कि अभी भी 74.68 मिलियन यूनिट की अभी भी कमी है। 

झारखंड में ऊर्जा की खपत
क्षेत्र खपत प्रतिशत घरेलू 5664.427 60.48, कॉमर्शियल 877.469 26.11, उद्योग 2445.637 9.37, कृषि 193.905 2.07, रेलवे 138.086 1.47, पब्लिक सेवा 45.959 0.50। आप कई तरीकों से बिजली की खपत को कम कर सकते हैं। उर्जा की बचत कर सकते हैं। जरूरत के मुताबिक की एसी चलाएं। घर से बाहर निकलें तो लाइट ऑफ कर दें। खिड़कियां ऐसी बनायें कि आपको पर्याप्त रोशनी मिलती रहे।