logo

हाथियों का आतंकः एक ही परिवार के 4 लोगों को गजराज ने कुचला, 3 की मौ'त

हाथियों का आतंकः एक ही परिवार के 4 लोगों को गजराज ने कुचला, 3 की मौ'त

द फॉलोअप टीम, हजारीबागः
केरेडारी थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का आतंक जारी है। कंडाबेर पंचायत स्थित इतीज गांव में हाथियों ने एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचल दिया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटा और बेटी शामिल है वहीं पिता की हालत गंभीर है।  घायल को  अस्पताल में भर्ती कराया है। 
इलाके में फैली सनसनी
घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी लोग सो रहे थे, तभी हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। परिवार को भागने का मौका नहीं मिला। हाथी ने 4 लोगों को कुचल दिया। जिसमें 3 की मौके पर मौत हो गई है।


वन विभाग पहुंची मौके पर 
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम, पुलिस, बीडीओ ,सीओ मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों में रोहणी देवी (40 वर्ष) ,पुत्र मुकेश कुमार (12 वर्ष), पुत्री सुंदरी कुमारी (10 वर्ष ) शामिल है। घायल रामबृक्ष राम सिंह को अभी एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।