logo

उचित मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर बरही में विधायक आवास का घेराव

4003news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग 
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों ने उचित मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर बरही विधायक का आवास घेराव किया। विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला के चौपारण स्थित आवास में अध्यक्ष हेमंत पांडे के नेतृत्व में दो सूत्री मांग को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक पहुंचे थे। इसमें मुख्य रूप से उचित मानदेय और स्थायीकरण की मांग शामिल है। अध्यक्ष हेमंत पांडे ने बताया कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की तरफ से समय-समय पर सभी विभागों, मंत्रियों और सभी विधायकों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया है। कई बार आग्रह किया गया है। लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। मजबूरन उन्होंने विधयक आवास का घर घेराव किया। 

ये भी पढ़ें......

विधायकों ने मांग का किया समर्थन 
विधायक ने समर्थन करते हुए कहा कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की मांग जायज है।  उन्होंने आश्वासन दिया कि विधानसभा के बजट सत्र में अल्पसूचित प्रश्नकाल में पंचायत स्वयंसेवकों की मांगों को जरूर रखा जाएगा। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों को उचित मानदेय और स्थायी कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने संघ को अपना समर्थन पत्र भी दिया। अध्यक्ष हेमंत पांडे ने बताया कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की तरफ से समय-समय पर सभी विभागों, मंत्रियों और सभी विधायकों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया है। सरकार की तरफ से अब तक किसी तरह की कोई भी पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों के पक्ष में पहल नहीं की गयी। कहा गया कि सरकार अगर जल्द से जल्द मांगो को पूरा नहीं करेगी तो अनिश्चितकालीन आन्दोलन किया जायेगा।