logo

Mission Admission 2021: पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, मेडिकल और बीएड कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू , जानिए! डिटेल्‍स

9698news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राज्य में कोरोना(corona) का संक्रमण काम होता नजर आ रहा है। ऐसे में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। नए सत्र के एडमिशन के लिए राज्य के कई बड़े कॉलेजों ने एडमिशन नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।  बीआईटी मेसरा(BIT Mesra) और कल्याण विभाग (welfare department) के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा में विभिन्न कोर्स में नामांकन प्रक्रिया शुरू की गयी है। डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग में नामांकन के लिए कुल 270 सीटों पर 10 जुलाई तक आवेदन मांगा गया है। 

किस कोर्स में कितनी सीटों पर होगा नामांकन 
जारी एडमिशन नोटिफिकेशन के अनुसार ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग 30, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60, मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन 30 सीट, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 60 पर पर एडमिशन होगा। वहीँ, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए 30 सीटें निर्धारित हैं।  इस कोर्स में नामांकन के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र सीमा 30 जून को सामान्य व पिछड़ी जाति के लिए 19 वर्ष तथा एसटी/एससी के लिए 24 वर्ष निर्धारित है। 

डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग में नामांकन के लिए 10 जुलाई तक होगा आवेदन 
इसके साथ ही बता दें की विवि पॉलिटेक्निक में लेटरल इंट्री में कुल 27 सीटों पर नामांकन के लिए योग्य अभ्यर्थियों से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है. लेटरल इंट्री के तहत 11 सीट एसटी, चार सीट एससी, एक आदिम जनजाति व नौ अनारक्षित के लिए हैं। अभ्यर्थी ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिकल एंड इलोक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में नामांकन ले सकते हैं। 

आईटीआई परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरुरी 
 इन पॉलिटेक्निक कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता 2019, 2020 या 2021 में 12वीं कक्षा या समकक्ष या आइटीआइ परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 12वीं साइंस (भौतिकी, रसायनशास्त्र व गणित) परीक्षा उत्तीर्ण हो या फिर इंटरमीडिएट व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए।

बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विषय के लिए 10 जुलाई तक आवेदन 
 विवि पॉलिटेक्निक में बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विषय की 29 सीटों पर नामांकन के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। 29 सीटों में एसटी 11, एससी 08, आदिम जनजाति 01, अन्य पिछड़ी जाति 04 और अनारक्षित वर्ग के लिए 05 सीट निर्धारित है। चयन का आधार 12वीं कक्षा में पीसीएम/पीसीबी में औसत प्रतिशत प्राप्तांक पर आधारित होगा। 

 नामांकन के लिए आइएससी समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना
बता दें की इन कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता 2019, 2020 या 2021 में 12वीं कक्षा या आइएससी समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। एसटी व एससी के लिए कुल प्राप्तांक 40 प्रतिशत या ज्यादा हो, आदिम जनजाति के लिए कुल प्राप्तांक 35 प्रतिशत या ज्यादा हो जबकि अनारक्षित वर्ग एवं पिछड़ी जाति के लिए कुल प्राप्तांक 50 प्रतिशत या ज्यादा होना चाहिए। 

बीएड कॉलेजों में 17 तक होगा नामांकन
राज्य के बीएड कॉलेजों में सत्र 2020-2022 में नामांकन की रुकी हुई प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गयी है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा विशेष ऑनलइन साक्षात्कार से नामांकन के लिए सीट आवंटन की सूची जारी कर दी गयी है। 21 अप्रैल द्वारा उक्त आवंटन सूचियों को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही सभी कॉलेजों को कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। अभ्यर्थी पर्षद की वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड कर आवंटित संस्थान में 17 जून का नामांकन करा सकते हैं।