logo

भिखारी को भी नहीं बख्शा अपराधियों ने लूट लिए 750 रुपये, ईंट मारकर किया घायल

भिखारी को भी नहीं बख्शा अपराधियों ने लूट लिए 750 रुपये, ईंट मारकर किया घायल

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुरः
अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि भिखारी तक को लूटने से बाज नहीं आ रहे। जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में एक भिखारी मनिंदर के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। एक तो अपराधियों ने उसके साथ लूटपाट की फिर उसे मारकर घायल भी कर दिया। भिखारी एक दुकान के बाहर भिक्षाटन कर अपना गुजर-बसर करता है। रविवार को चार-पांच की संख्या में अपराधी उसके पास पहुंचे और 750 रुपए लूट लिए। मनिंदर ने विरोध किया तो उसे ईंट से मारकर घायल कर दिया।


 

भाग गये अपराधी 
आस-पास मौजूद लोगों की नजर जब मनिंदर पर पड़ी तो लोग उनकी तरफ दौड़े। लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने मनिंदर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले एक सिलाई करने वाले एक व्यक्ति का बैग लेकर भी बदमाश ने भागने की कोशिश की थी।