logo

राम मंदिर के लिए रघुवर दास ने दिए 1,51,000 रुपए का डिमांड ड्राफट

5632news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
अयोध्‍या में भव्‍य बनने जा रहे राम मंदिर के लिए लोग बढ़चढ़कर अपने हिसाब से सहयोग राशि दान कर रहे है।  समर्पण निधि अभियान में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंदिर के लिए 1,51,000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपाा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के पीछे वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वषोंं पुराना सपना सच होने जा रहा है। 

अभियान से जुड़े कई लोग थे मौजूद 
इस दौरान समर्पण निधि अभियान के प्रमुख जनार्दन पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अवतार सिंह गांधी, अभियान के कोषाध्यक्ष हरेराम ओझा, अभियान के अध्यक्ष खजांची लाल मित्तल, संजय सिन्हा, संजय तिवारी, देवेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, प्रेम झा व अन्य लोग भी मौजूद थे।