logo

अपर बाजार के व्यवसायी से उग्रवादी दिनेश गोप ने मांगे 3 करोड़, नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी

13331news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप ने अपर बाजार के व्यवसायी ‘जालान साहब’ से तीन करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। इस खबर से कारोबार जगत में दहशत का माहौल है। व्यवसायी के एक कर्मचारी मनीष शर्मा ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। मनीष शर्मा अपर बाजार के बड़े व्यवसायी जालान साहब के यहां कर्मचारी हैं। जालान साहब के फोन पर जो भी कॉल आते हैं, उसे मनीष ही रिसीव करते हैं। 

पैसे नहीं दिये तो जान से मारने की धमकी 
18 सितंबर की दोपहर 3 बजे जालान साहब के मोबाइल फोन पर एक धमकी भरा मैसेज आया। मैसेज लेटर पैड पर लिखा है, जिस पर दिनेश गोप का हस्ताक्षर है। लिखा है “आठ दिन के अंदर तीन करोड़ रुपए पीएलएफआई संगठन को दे दो, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। पैसे नहीं डोगे तो जान-माल का नुकसान झेलना होगा।“  


पुलिस से धमकी सुरक्षा की मांग 
मनीष शर्मा ने पुलिस को यह भी बताया कि एक कॉल भी किया गया, जिसमें दिनेश गोप का नाम लेते हुए तीन करोड़ रुपए मांगे गए। पैसे नहीं मिलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। प्रार्थी ने गुहार लगाई गई है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। साथ ही व्यवसायी और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।  पुलिस उस नंबर की टेक्निकल टीम के साथ छानबीन कर रही है, जिससे धमकी भरे मैसेज और कॉल आए हैं।