logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से फर्जी ट्वीट वायरल, जानिए पूरा मामला! 

15751news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना के नए वैरिएंट के आने से चिंता और बढ़ गई है। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पहले से ही लोगों में डर था। इस बीच यह अफवाह फैल गई कि झारखंड में 6 दिसंबर से 1 जनवरी तक लॉकडाउन लगने से जा रहा है। अपको बता दे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर जारी एक फर्जी ट्वीट तुंरत वायरल हो गया। लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों के भर्म दूर करने के लिए जानकारी मिलते ही तुरंत मुख्यमंत्री कार्यालय सामने आया और इस ट्वीट को फेक बताया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

क्या लिखा है ट्वीट में 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर जारी एक फर्जी ट्वीट ने सनसनी फैला दी है। फर्जी ट्वीट में लिखा है कि मेरे झारखंड वासियों आप सभी को मालूम ही होगा कि एक घातक वैरिएंट आया है जिसका नाम ऑमिक्रॉन है आप सभी की सुरक्षा के लिए झारखंड में लॉकडाउन लगने वाला है। 6 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक स्कूल कॉलेज इंस्टिट्यूट आंगनबाड़ी धर्म स्थान पार्क सब बंद रहेंगे और सारे एग्जाम कैंसिल, अगर कहीं जरूरी काम से जाना है तो ई-पास लगेगा। सुरक्षित रहें घर में रहें। 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया
मामले का खुद मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है और अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बाद में उस ट्वीट को फर्जी करार देते हुए इससे संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

मंत्री चंपई सोरेन आए सामने 
इस मामले में मंत्री चंपई सोरेन ने लोगों से ट्वीट कर अपील की है कि कोई भी मुख्यमंत्री के फर्जी ट्वीट को फॉरवर्ड ना करें अन्यथा वह भी कार्यवाही के दायरे में आ जाएंगे। चंपई के अनुसार शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित है।