logo

डेली शॉप क्वीन एकता कपूर हुईं कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा स्टोरी के जरिये दी जानकारी

16694news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

फिल्म निर्देशक और निर्माता एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं है। एकता कपूर में इंस्टा स्टोरी के जरिये इस बात की जानकारी दी। एकता कपूर ने लिखा कि तमाम सावधानियों के बावजूद में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे कृपया अपना टेस्ट करवा लें। गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर में कई अभिनेता और अभिनेत्री कोरोना पॉजिटिव हुये। 

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी भी पॉजिटिव
कुछ दिन पहले अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रूंचाल भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। एक्टर ने इंस्टा स्टोरी के जरिये इस बात की जानकारी दी थी। जॉन अब्राहम ने बताया कि वे किसी शख्स से मिले थे। बाद में पता चला कि वो शख्स कोरोना पॉजिटिव है। जॉन अब्राहम ने बताया कि पता चलते ही एहतियातन मैंने और मेरी पत्नी ने अपना टेस्ट करवाया और कोरोना पॉजिटिव पाये गए। अभिनेता ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया। उन्होंने कहा कि मैं या मेरी पत्नी में से कोई भी किसी के कॉन्टैक्ट में नहीं आये हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि सावधानी बरतें। मास्क लगायें और हेल्दी रहें। 

दिसंबर में संक्रमित पाये गये कई अभिनेता
गौरतलब है कि दिसंबर में कई अभिनेता और अभिनेत्री कोरोना पॉजिटिव पाये गये। सबसे पहले करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। इसके बाद अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गये। अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर को भी कोरोना हुआ। अभिनेता करण बुलानी संक्रमित हुये। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। मृणाल ठाकुर हाल ही में द कपिल शर्मा शो में अगली फिल्म जर्सी का प्रमोशन करने पहुंची थीं। 

कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया
आपको बता दें कि कोरोना ने एक बार फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। बीते 1 सप्ताह में देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। जहां कुछ दिनों पहले तक 10 हजार से भी कम केस मिल रहे थे वो अब 30 हजार तक पहुंच रहे हैं। नये वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कई राज्यों में शिक्षण संस्थान, मॉल, पार्क, स्विमिंग पूल और थियेटर को बंद कर दिया गया है। कई राज्यों ने नाईट कर्फ्यू लगा दिया है।