logo

महिला के बाल मुंडवा कर कालिख पोतने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

7187news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामू:

 

पलामू (Palamu)  के चैनपुर में महिला का सिर मुंडवा कर और कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाये जाने वाले मामले पर आगे की कार्रवाई शुरू हो गयी है। इस घटना को अंजाम देने वाले 12 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। पीड़ित महिला की ननद और पति पर नामजद एफआईआर और बाकी अज्ञात महिलाओं पर एफआईआर दर्ज कराया गया है।


चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला को उज्ज्वला गृह भेजा जा रहा है। महिला के बयान पर ही एफआईआर दर्ज की गई है।

 

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है पूरा मामला

बता दें कि दो महीने पहले प्रेम प्रसंग के मामले में महिला गायब हो गई थी। रविवार को महिला के ससुराल वालों ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया था।  उसके बाद परिजन महिला को लेकर गांव आ गए। गांव  लाकर उसकी पिटाई की गई फिर उसका सिर मुंडवा कर पूरे गांव में घुमाया। उसके बाद गांव की महिलाओं ने उसे उसके प्रेमी के घर पंहुचा दिया। पीड़ित महिला के प्रेम संबंध को लेकर गांव की महिलाएं काफी आक्रोशित हैं। गांव की महिलाओं ने ही पीड़िता का मुंडन कर दिया है। गांव की महिलाओं ने बैठक कर घटना को अंजाम दिया था। बता दें कि महिला तीन बच्चो की मां है।