logo

द बर्निंग कार: चलती कार में लगी आग, 5  लोगों ने कूदकर बचाई जान

द बर्निंग कार: चलती कार में लगी आग, 5  लोगों ने कूदकर बचाई जान

द फॉलोअप टीम, गुमला: 

रांची -गुमला हाई-वे पर शुक्रवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब चलती कार में आग लग गई। सवार लोगों ने चलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई। गुमला-सिसई मार्ग में रेडवा नदी के समीप अचानक एक चलती इनोवा कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गई और कार का एक हिस्सा पूरी तरह जल कर राख हो गया। हालांकि बाद में दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई। 

तेजी में लिया फैसला से बची जान
चालक ने आग की लपटें देख तुरंत कार को सड़क के किनारे खड़ा किया और कार में सवार सभी पांच लोग आनन-फानन में बाहर निकाल लिया। इस वजह से कार में सवार किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस दौरान हाइवे पर यातायात सेवा पूरी तरह ठप लग रहा। लगभग आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। कार में आग लगने की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने अपने स्तर से जलती कार को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। कार में सवार सभी लोग गुमला से किसी काम को लेकर रांची की ओर जा रहे थे।