द फॉलोअप टीम, गुमला :
डॉक्टर आरबी चौधरी ह'त्याकां'ड मामले में बुधवार को फैसला ले लिया गया। जिला व अपर सत्र न्यायाधीश सचिंद्रनाथ सिन्हा की अदालत ने 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सजा पाने वालों में रायडीह निवासी महावीर उरांव, रूपेश प्रसाद, लक्ष्मण नगर निवासी सूरज पंडित, दीपक कुमार व करमटोली निवासी अशोक उरांव शामिल हैं।

2015 में हुई थी ह'त्या
गौरतलब है कि 30 अप्रैल 2015 को डॉक्टर चौधरी का अपहरण किया गया था। उसके बाद उनके ह'त्या की खबर आयी थी. अपराधी मरीज को दिखाने के बहाने डॉक्टर के क्लिनिक में घुसे थे। गुमला के जशपुर रोड में डॉक्टर का क्लिनिक था। डॉक्टर आरबी चौधरी को अपराधी रायडीह ले गये थे। अपराधियों ने परिजनों से 50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी।
4 लाख दी गई थी फिरौती
डॉक्टर आरबी चौधरी के परिजन पांच लाख रुपये देने को तैयार हुए थे। चार लाख रुपये अपराधियों को दे दिये थे। इसके बावजूद भी अपराधियों ने डॉक्टर को मार दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों को पकड़ा था।