द फॉलोअप टीम, रांची:
हमार अपन बजट को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा हेमंत सोरेन की सरकार बजट बनाते समय गांव और गरीबों को सामने रखकर तय करती है। उन्होंने कहा कि बजट हम किसके लिए बनाते हैं। बजट हम जनता के लिए बनाते हैं। हमारी नजरों में ग्रामीण और गरीब जनता आती है।
हमारी प्राथमिकता राज्य की गरीब जनता
वित्त मंत्री ने कहा कि हमें वही दिखाई देती है। शहर के भी गरीब जनता दिखाई देते हैं लेकिन खास करके गांवों में गरीबी और पिछड़ापन ज्यादा है। वहां हमको ध्यान देना होगा। इसी के तहत हम आम लोगों से सुझाव ले रहे हैं। जो भी विचारणीय हैं यदि अच्छे सुझाव आयेंगे हम उसे अमल में लाएंगे।

वित्त मंत्री डॉ. उरांव ने बजट पर क्या कहा
डॉ. उरांव ने कहा बजट के दो पक्ष होते हैं। आय और व्यय। हमारी सरकार को कहां खर्च करना है। कितना खर्च करना है। किस क्षेत्र में खर्च करना है। हमार अपन बजट पोर्टल के माध्यम से राज्य की जनता की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित किए गये हैं।
आउटकम बजट लेकर आई है सरकार
एक सवाल के जवाब में डॉ .रामेश्वर उरांव ने कहा कि हमारी सरकार आउटकम बजट लेकर आई है जिसके तहत खर्च के साथ उपलब्धियों की बात हो रही है। यह काम अगर तत्कालीन भाजपा सरकार ने किया होता तो आज हालात कुछ और होते।