logo

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो-फाड़ हो गई बोलेरो, भीष'ण हा'दसे में 4 पुलिसकर्मियों की मौ'त

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो-फाड़ हो गई बोलेरो, भीष'ण हा'दसे में 4 पुलिसकर्मियों की मौ'त

द फॉलोअप टीम, मथुराः
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज द'र्दनाक हाद'सा हो गया। हादसे में 3 पुलिसकर्मियों सहित 4 लोगों की मौ'त हो गई। 4 लोग घा'यल हो गए। हा'दसा सुबह 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण हुआ है कि गाड़ी टूटकर 2 हिस्सों में बंट गई। गाड़ी में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के भूडेरा थाने की पुलिस टीम सवार थी। 


हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थे सभी 
बताया जा रहा है कि बोलेरों में सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव ने इलाज के दौरान मौ'त हुई। वहीं मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति गंभीर रुप से घायल है। टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अ'गवा की गई युवती को बरामद करने के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी। 
आवागमन हुआ ठप 
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नजदीक के थाने में जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी। घटना के बाद एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद हो गई थी, जिसके बाद गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से बोलेरो को हटाया और रास्ते को सुचारू कराया।