logo

सहेली से मिलने जा रही थी 20 वर्षीय युवती, 3 दरिंदो ने स्प्रे छिड़कर किया गैंगरेप

13828news.jpg

द फॉलोअप टीम, औरंगाबाद:

देश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र से आया है। एक 20 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। पीड़िता अपनी सहेली के घर जा रही थी, तभी उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के मुताबिक़ आरोपियों ने उसे किडनैप कर कार में बैठा लिया। उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और उसे झाड़ी में फेंककर फरार हो गए। जब पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली तो लड़की को कराहते सुना, फिर उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

घर 200 मीटर दूर है सहेली का घर 
पीड़िता ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी सहेली से मिलने जा रही थी। सहेली का घर 200 मीटर दूरी पर है। तभी गांव के ही राहुल कुमार ने उसे किडनैप कर लिया। उसे स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया। जब उसकी आंख खुली तो देखा कि उसके सामने राहुल, अविनाश कुमार राम और पंकज राम थे। पीड़िता ने कहा वो तीनों से गुहार लगा रही थी कि उसे घर जाने दे लेकिन तीनों ने उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकी भी दी है कि इसके बारे में किसी को नहीं बताना, वरना अंजाम बुरा होगा।

फोन से घरवालों को मिली जानकारी
पीड़िता के भाई ने बताया कि रात 8:30 बजे उसने अपनी बहन को फोन किया तो उसने फोन रिसीव किया लेकिन वह कराह भी रही थी। हम सब चिंतित हो गए। काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। तब जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की जीप पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग पुलिस ने फौरन उसे अस्पताल पहुंचाया। लड़की के पिता किसान हैं। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंची और मेडिकल कराकर लड़की का बयान दर्ज किया। महिला थानाध्यक्ष ने कहा की किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा।