logo

गैस टैंकर डिवाइडर पर चढ़ा, घायलों को भेजा गया अस्पताल

5935news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
निरसा थाना क्षेत्र क मुगमा मोड़ के पास एनएच-2 में बुधवार को एक हादसा होते होते रह गया। रास्ते से घरेलू गैस से भरा टैंकर गुजर रहा था वहीँ पास से एक यात्री वाहन भी गुजर रहा था। उस यात्री वाहन को को बचाने के दौरान टैंकर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे डिवाइडर से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ कर चढ़ गया। घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। 

क्रेन से हटाया गया टैंकर 
घटनास्थल पर निरसा पुलिस पहुंच। क्रेन मंगवा कर टैंकर को वहां से निकाला जा रहा है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए एनएचआईए के एम्बुलेंस से धनबाद भेजा गया।