logo

लड़की दोस्ती के लिए नहीं हुई राजी तो सिरफिरे ने किया दुष्कर्म का प्रयास, फांसी पर लटकाया

11651news.jpg

द फॉलोअप टीम, जयपुर:

पूरे देश में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन कई महिलाओं, नाबालिगों और युवतियों की असमत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ताजा मामला आया है राजस्थान के सीकर से। जहां एक 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश की गयी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि किसी रिश्तेदार की शादी में गई थी। वहां एक युवक उसका पीछा कर रहा था। बात करने के लिए उसके ऊपर दबाव बना रहा था। उसने मना किया तो एक दिन आरोपी अपने  दोस्तों के साथ उसके घर में घुस गया। उसके साथ जबरदस्ती करने लगा पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके गले में दुपट्टे का फंदा डालकर पंखे से लटका दिया।

तभी आ गया ताऊ का लड़का 

अच्छी बात यह रही कि उसी वक़्त उसके ताऊ का लड़का उसके घर आ गया। लड़की को पंखे से लटका देखा तो तुरंत उतारा। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। लड़की की जान बच गई। बच्ची होश में आई तो उसे लेकर परिजन थाने पहुंचे। रामगढ़ शेखावाटी थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाधिकारी उमाशंकर ने बताया कि बुधराम मेघवाल अपनी बुआ के लड़के की शादी में आया हुआ था। वहां वह किशोरी से दोस्ती करने की जिद्द करने लगा। उसने लड़की की चोरी छिपे फोटो भी खींच ली।  उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। 

मां पिता खेत गए थे काम करने 
घटना 4 अगस्त की है जब लड़की अपने घर में अकेली थी। माता पिता खेत गए हुए थे। तभी आरोपी धर्मेंद्र अपने दोस्त मनोज कुमार और किशोर कुमार के साथ घर में आया। धर्मेंद्र ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, फिर उसके गले में कपड़े का फंदा बनाकर उसे पंखें से लटका दिया। हालात सुधरने पर लड़की को दो दिन बाद मां के साथ थाना लाया गया और मामला दर्ज कराया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली कैंट के समशान में एक 9 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद उसे जलाकर उसकी ह्त्या कर दी गयी।  इस मामले में अभी भी प्रदर्शन जारी है।