logo

पटना में अजब प्रेम की गजब कहानी, ऑटो वाला किराया नहीं लेता था इसलिए लड़की ने दिल दे दिया!

5704news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
अजब प्रेम की गजब कहानी। फिल्मों में सुना था अब देख भी लिया। प्यार तो किसी से भी कहीं भी हो सकता है। फिल्मों में दिखाते भी हैं। पर कुछ कहानियां फिल्मों तक सीमित नहीं रहती। वास्तविक जिंदगी में भी दोहराई जाती हैं जैसे कि पटना में हुआ। पटना में प्यार, लिव इन रिलेशनशिप, धोखा और फिर हवालात वाला प्यार का अनोखा मामला सामने आया है। पूरी कहानी क्या है, चलिए आपको बताते हैं। 

पटना पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया
राजधानी पटना के बाइपास थाना इलाके से पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम विकास है। विकास पटना के अगमकुआं थाना इलाके के ढंकी मोड़ का रहने वाला है। विकास पटना में ऑटो चलाता है। इसी विकास की ऑटो में बाईपास थाना इलाके की रहने वाली युवती बबली रोज आती-जाती थी। बीते एक साल से ये सिलसिला चल रहा था। विकास का कहना है कि शुरुआती कुछ दिन उसने युवती से पैसा लिया, लेकिन बाद में उसने युवती से ऑटो का भाड़ा लेना बंद कर दिया। 

ऑटो में आते-जाते विकास को बबली से प्यार
ये सिलसिला यूं ही चलता रहा। बबली रोज अपने काम पे विकास के ही ऑटो से आती जाती। विकास उससे ऑटो का किराया नहीं लेता। धीरे-धीरे ये जान-पहचान दोस्ती में बदल गयी। कुछ दिनों में ये दोस्ती प्यार में बदल गयी। 4 महीने पहले दोनों ने तय किया कि प्यार को अंजाम दिया जाये। बबली विकास के साथ घर से भाग गयी। दोनों ने ढंकी मोड़ में किराये का मकान लिया और वहां पति-पत्नी की तरह रहने लगे। गड़बड़ तब हुई जब बबली को पता चला कि विकास शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। 

4 महीने पहले घर से भाग भाड़े पर रहने लगे
बबली बाईपास थाना पहुंची और प्रेमी विकास के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी। कहा कि विकास ने उससे अपनी शादी की बात छिपाई। धोखे से अपने साथ रखा। शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। हैरानी की बात है कि प्रेमी विकास ने भी बबली के ऊपर धोखा देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। महज 4 महीने में प्रेम इस मुकाम तक पहुंच गया। 

गौरतलब है कि बबली अब भी कह रही है कि वो विकास से बहुत प्यार करती है। उससे शादी करना चाहती है। पूरी जिंदगी उसके साथ जीना चाहती है। पुलिस भी हैरान परेशान है। पता ने ये रिश्ता और किस अंजाम तक जायेगा।