logo

तेज आवाज के साथ बन गया गोफ, होने लगा जहरीली गैस का रिसाव

तेज आवाज के साथ बन गया गोफ, होने लगा जहरीली गैस का रिसाव

द फॉलोअप टीम, धनबादः
पूर्वी झरिया के नीचे मोहलबनी बस्ती के पास शुक्रवार की अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ गोफ बन गया। गोफ करीब सात फीट व्यास का है। गोफ से गैस का रिसाव हो रहा है। गैस रिसाव से लोगों में हड़कंप मचा है। जहां गोफ बना है उससे करीब 100 फीट की दूरी पर गुरुद्वारा और विद्यालय है। वहीं 18 से 20 के आस-पास घर है। बस्ती के आसपास दो सौ से अधिक आवास हैं। 

प्रबंधन ने गोफ निरीक्षण किया 
यह पूरा इलाका बीसीसीएल पूर्वी झरिया क्षेत्र की सुदामडीह एएसपी कोलियरी के अंतर्गत आता है। यहां पहले भी गोफ बनने की घटना हो चुकी है। लोगों ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी है। आज भी प्रबंधन ने गोफ स्थल का निरीक्षण किया है। प्रबंधन ने इस क्षेत्र को काफी पहले असुरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है। 

इससे पहले भी कई बार बना गोफ 
इससे पहले BCCL की पूर्वी झरिया क्षेत्र अंतर्गत सुदामडीह मेन कॉलोनी स्थित डेको आउटसोर्सिंग फायर पैच 2 में 4 जुलाई को  अचानक गोफ बन गया था । 11 अगस्त को भी तेज आवाज के साथ गोफ बन गया था। वहीं पाथरडीह स्थित ईदगाह मोहल्ला में रविवार को तेज आवाज के साथ 9 मई को जमीन में एक गोफ बन गया था। गोफ से गैस और आग निकलने लगी थी। बीसीसीएल प्रबंधन के प्रति लोगों में आक्रोश है। बताया जाता है कि पहले भी यहां पर गोफ बना था. लेकिन बीसीसीएल सिर्फ खानापूर्ति के लिए भराई किया था। 2 मार्च को भी गोh बनने की एक घटना घटी थी।ॉ