logo

राज्यपाल ने किया रांची के रामकृष्ण मिशन TB सेनेटोरियम का उद्घाटन, कहा- लोगों को टी.बी के प्रति जागरूक करना जरूरी

5729news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
राजधानी रांची के तुपुदाना स्थित रामकृष्ण मिशन टीबी सेनेटोरियम में पचास बेड के आईपीडी वार्ड का उद्घाटन शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया। जानकारी के मुताबिक इसे आरवीएनएल की वित्तीय मदद से तैयार किया गया है।  स्पताल में 80 KWP का सोलर पॉवर प्लांट का भी शुभारंभ किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस अस्पताल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति के 80 फीसदी से भी ज्यादा गरीब परिवार के मरीजों का इलाज किया जाता है। 

'टीबी के प्रति जागरूकता जरूरी'
उद्धघाटन समारोह के दौरान राज्यपाल ने कहा की रामकृष्ण मिशन सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर टी.बी. के प्रति लोगों को जागरूक करें।  आज भी टी.बी. को लेकर समाज में कई प्रकार की भ्रांतियां हैं जिसे हम सब को मिलकर दूर करना है। राज्यपाल ने कहा कि टी.बी. के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है। 

ये भी पढ़ें.....

आर्थिक तंगी से गुजर रहा था अस्पताल 
रामकृष्ण मिशन टीबी सेनेटोरियम के अधिकारियों ने बताया कि गरीबों की मदद के उद्देश्य से इस अस्पताल की शुरुआत 70 साल पहले की गयी थी। तब से ही ये सेंटर आर्थिक रूप से तंग रोगियों के साथ-साथ टीबी ग्रसित मरीजों के इलाज में समर्पित रहा है।  उन्होंने कहा की फंड के अभाव और सीमित संसाधनों के वजह से पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर के नवीकरण में मुश्किल आ रही थी। मगर अब RVNL की मदद से काफी सहायता होगी।