logo

प्रेमी के पास जाना था तो छोटी बहन को किया पति के हवाले, अब वापस मांग रही है, छोटी देने को नहीं है तैयार

प्रेमी के पास जाना था तो छोटी बहन को किया पति के हवाले, अब वापस मांग रही है, छोटी देने को नहीं है तैयार

द फॉलोअप टीम, पटनाः

पटना से लव ट्रैगल का एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। यहां पहले एक महिला ने अपने पति की शादी अपनी ही बहन से करवा दी, फिर कुछ दिनों में बाद वह अपने पति को वापस पाने के लिए कानून के पास गुहार लगा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने पति की शादी अपने बहन से इसलिए करवाई थी क्योंकि वह किसी और से प्यार करती थी। और उसी के रहना चाहती थी । इसलिए अपनी छोटी बहन को बलि का बकरा बना दिया और उसकी शादी अपने पति से कराकर खुद प्रेमी के पास चली गई। कुछ दिनों में ही युवती का प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। फिर जाकर उसे पति की याद दोबारा आ गई। उसने वापस पती के पास जाने का फैसला किया।


मामला थाने पंहुचा 
युवती अपनी छोटी बहन के पास पहुंची और उससे उसका पति वापस मांगने लगी। छोटी बहन अपने घर में अब खुश थी इसलिए उसने बड़ी बहन की बात पर ध्यान नही दिया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पटना के महिला थाने पहुंचा। छोटी बहन अब अपने पति को छोड़ने के लिए राजी नहीं हो रही है। महिला थानाध्यक्ष ने दोनों युवती को शनिवार को थाने में बुलाया है. अब देखना होगा की दोनों बहनें कौन सा रास्ता अपनाती हैं। 
पटना में ही काम करती थी युवती 
दरअसल बड़ी बहन पटना में ही नौकरी करती थी।  तभी उसकी जान पहचान एक युवक से हो गई। धीरे-धीर दोस्ती प्यार में बदल गयी । युवती की शादी किसी और से हो गई लेकिन वह  प्रेमी को भूल नहीं पाई। इसलिए उसने फैसला किया कि वो अपने प्रेमी के पास चली जाएगी। अपने पति की शादी अपनी छोटी बहन के साथ करवा दिया, और खुद अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। जब प्रेमी ने धोखा दिया तो पति के पास वापस आने का फैसला किया।