द फॉलोअप टीम, हजारीबागः
बड़कागांव क्षेत्र में विधायक अंबा प्रसाद लगातार सकिय होकर कल्याणकारी काम कर रही हैं। अंबा ने खराब हुए बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य करवाया। अंबा प्रसाद ने कहा कि खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य पूरे विधानसभा क्षेत्र में जारी है। पूरे क्षेत्र में कहीं भी चापाकल खराब पड़ी है उसकी सूचना हम तक पहुंचाएं, क्षेत्र में खराब पड़े चापाकल को शीघ्र ठीक करवाया जायेगा।

यहां के चापकल ठीक किये गये
बड़कागांव प्रखंड के गंगादोहर में, बड़कागांव प्राथमिक विद्यालय में,चोपदार बलिया कब्रिस्तान मोहल्ला मे, मोहम्मद जहांगीर के घर के सामने, नापो शक्ति मंदिर में,ग्राम हुदवा प्राथमिक स्कूल प्राथमिक विद्यालय में , वीरेंद्र रजवार के घर के सामने खराब पड़ा चापाकल, जुगरा देवी मंडप तथा आंगनबाड़ी में खराब पड़े चापाकलो की मरम्मती कराई गई|