logo

पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने पहुंचा कॉन्स्टेबल मौका देख हबशी बन बैठा

10019news.jpg
द फॉलोअप टीम, बुलंदशहर:
बुलंदशहर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की जांच करने पहुंचे हेड कांस्टेबल ने पीड़ित महिला के साथ रेप कर दिया। महिला के साथ मारपीट भी की गई। थाना ककोड़ में तैनात हेड कांस्टेबल पर पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया है।  आरोपी पुलिसकर्मी को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जेल भेज दिया है।  बताया जा रहा है कि पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसकी  सूचना पर हेड कांस्टेबल जांच के लिए पहुंचा था।  आरोप है कि उसने जांच के नाम पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। पीड़िता ने अपने मोबाइल में ऑडियो क्लिप बना लिया था।  जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए जाने पर हेड कांस्टेबल और पीड़िता की सास को जेल भेजा गया। 

पति दूसरी पत्‍नी के साथ हो गया फरार 
पीड़िता का आरोपी पति और उसकी सौतन फरार है। दो दिन पहले पीड़िता ने थाने में पति, सास और सौतन के साथ विवाद की सूचना दी थी। इसी सूचना की जांच करने हेड कांस्टेबल पीड़िता के घर गया था। पीड़िता के ससुर ने शराब पी रखी थी। इसी बात का फायदा उठाकर हेड कांस्टेबल ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जिसका ऑडियो भी पीड़िता के पास है। ऑडियो में यौन संबंध बनाने का दबाव बनाता हेड कांस्टेबल सुनाई दे रहा है।  पीड़िता ने कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

आरोप सही पाया गया 
इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हेड कांस्टेबल पर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था, और एक ऑडियो भी उपलब्ध कराया था। ऑडियो में महिला के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता सुनाई दे रहा है। प्रथम दृष्टया आरोपों को सही पाते हुए आरोपी पुलिसकर्मी व सास को जेल भेज दिया है। पति फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।