द फॉलोअप टीम, रांचीः
HEC के कर्मचारी के लिए अच्छी ख़बर आ रही हैं । संभावना है कि जल्द ही एचईसी के कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।। इसके लिए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पाण्डेय के साथ एच ई सी के तीनों डायरेक्टर की बैठक दिल्ली में हुई। केंद्रीय मंत्री ने प्रबंधन को वेतन पर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिए हैं।

ट्वीट कर जानकारी दी
गौरतलब है कि HEC कामगारो का सात महीने से वेतन नहीं मिला हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं। महेंद्रनाथ पाण्डेय ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि HEC के सभी मुद्दों पर एक समीक्षा बैठक ली। सभी पहलुओ पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर प्राथमिकता पूर्वक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
आज @hec_ltd के सभी मुद्दों पर एक समीक्षा बैठक ली। सभी पहलुओ पर गंभीरता से विचार विमर्श हुआ। कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर प्राथमिकता पूर्वक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। pic.twitter.com/k37cNq6kGt
— Dr. Mahendra Nath Pandey (@DrMNPandeyMP) December 16, 2021
जब तक भुगतान नहीं तब तक काम नहीं
एचईसी (HEC) में 16 वें दिन भी बकाया वेतन को लेकर कर्मियों की हड़ताल (Strike) जारी है। उनका कहना है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता है वह उत्पादन कार्य में नहीं लगेंगे। जिस कारण एचईसी का कई वर्क आर्डर अब खतरे में है। क्योंकि समय पर वर्क आर्डर नहीं देने से संबंधित कंपनी एचईसी को ब्लैक लिस्टेड कर देगी। साथ ही कई वर्क आर्डर अपने अंतिम स्टेज पर है जिसे सिर्फ डिस्पैच करना बाकी है।