logo

तमिलनाडु के कुन्नूर में CDS जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त 

तमिलनाडु के कुन्नूर में CDS जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त 

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 
तमिलनाडु के कुन्नूर में एक बड़े हादसा की खबर है। सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और परिवार के कुछ सदस्य समेत सेना के चार से पांच शीर्षस्थ अधिकारी सवार थे। CDS बिपिन रावत को अस्पतालले जाया गया है। सूत्रों से पता चला है कि हादसे में तीन लोगों को बचाया जा चुका है। इन सभी को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है। अब तक चार शव मिले हैं। वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं।


 

खराब मौसम बना कारण 
बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उसमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है। बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ ऊटी एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन कुन्नूर में घने जंगल में यह हादसा हो गया है। ये हेलीकॉप्टर एमआई-सीरीज का था। 

 


 

अब तक की जानकारी के मुताबिक-
CDS बीपीन रावत, उनकी पत्नी समेत करीब 14 लोग हेलिकॉप्टर में सवार थे।
रेस्क्यू में दो लोगों का शव बरामद किया जा चुका हैं।
हादसे में तीन लोगों को बचाया जा चुका है।
हादसे में वायुसेना का MI-17V5 विमान था।
यह भीषण दुर्घटना तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच हुई।