logo

जज उत्तम आनंद मामले में सीबीआई से संतुष्ट नहीं हाईकोर्ट, कहा अब सीबीआई निदेशक से ही लेनी होगी जानकारी 

जज उत्तम आनंद मामले में सीबीआई से संतुष्ट नहीं हाईकोर्ट, कहा अब सीबीआई निदेशक से ही लेनी होगी जानकारी 

द फॉलोअप टीम, धनबादः
धनबाद जज उत्तम आनंद की मौत को इतने महीने बीत गये लेकिन अब तक सीबीआई इसपर कोई ठोस रिर्पोट कोर्ट के सामने नहीं पेश कर पायी है। आज इस मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है।  कोर्ट ने कहा कि सीबीआई अलग-अलग तरीके से जांच की बात कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट पर विश्वास किया है, इसलिए सिर्फ मामले की निगरानी कर रही हैं। लेकिन सीबीआई सिर्फ रिपोर्ट पर रिपोर्ट पेश कर रही है।  जिसका कोई रिजल्ट नहीं  निकल रहा है। इसलिए अब इस मामले की जानकाी सीबीआई निदेशक से लेनी होगी, क्योंकि सीबीआई के पास देने के लिए कोई जवाब नहीं है। 


 

मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गई थी टक्कर 
बताते चलें कि 28 जुलाई की सुबह की सैर करते वक़्त जज  उत्तम आनंद को एक सवारी टेंपो ने टक्कर मार दी थी। शुरू में इसे एक एक्सिडेंट माना गया लेकिन बाद में  इसे साजिश के तहत की गई हत्या कहा गया। मामले में लखन वर्मा और राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया था। हाई कोर्ट के आदेश पर अगस्त में सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली थी। जज की पत्नी ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कराया था। सुनवाई चीफ जस्टिस रवि रंजन की बेंच में हुई।