logo

बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर महा अधिवेशन करना उनका अपमानः कृष्णा मरांडी 

बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर महा अधिवेशन करना उनका अपमानः कृष्णा मरांडी 

द फॉलोअप टीम, रांचीः

झारखंड विधानसभा अतिथि विश्राम गृह धुर्वा रांची में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्गा उलगुलान के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई। बैठक में कृष्णा मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिवंगत बिनोद बिहारी महतो की पुण्य तिथि 18 दिसंबर को है,  बलियापुर धनबाद में प्रत्येकवर्ष यह दिन मनाया जाता हैं। इस वर्ष भी पहले की भांति यह दिन मनाया जाएगा। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन गुट द्वारा इसी दिन रांची में पार्टी का महा अधिवेशन करना विनोद बाबू की सच्ची श्रद्धांजलि को अपमान करने जैसा है।


विनोद बाबू का अपमान 
कृष्णा मरांडी ने कहा कि विनोद बिहारी महतो ने अपना सबकुछ निछावर कर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का गठन किया था।  उनके बलिदान के बदौलत ही आज हेमंत सोरेन सरकार में काबिज है शिबू सोरेन गुट द्वारा विनोद बाबू का अपमान करना ही पूरे झारखंड वासियों का अपमान है।  मौके पर पूर्व विधायक अर्जुन राम ने कहा कि समय आने पर झारखंड वासी सूद सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा शिबू सोरेन गुट से हिसाब लेगी । आज झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवारवाद पर चल रहा है।  झारखंड के आंदोलनकारियों एवं झारखंड के शहीदों के लिए यह हितकारी नहीं है। 

बैठक में निम्न प्रस्ताव को रखा गया
खतियान के आधार पर स्थानीय नीति विस्थापन नीति अभिलंब बनाया जाए। झारखंड आंदोलन में शहीद हुए परिवारों के आश्रितों को तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय श्रेणी में नौकरी दिया जाए। आंदोलनकारियों को चिन्हित कर 2210000 प्रति माह पेंशन एवं मुफ्त चिकित्सा मुहैया कराया जाए। वर्षों से कार्यरत पारा शिक्षकों को स्थाई किया जाए एवं 2011 से गैरमजरूआ जमीन का मालगुजारी रसीद कटना बंद है उसको अभिलंब चालू किया जाए।
झारखंड प्रदेश में पंचायत चुनाव अभिलंब कराया जाए। 


मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा
उपयुक्त मुद्दों पर सरकार से मांग की गई। कहा गया कि यदि सरकार इन मुद्दों पर अविलंब पहल नहीं करती है तो मुक्ति मोर्चा उलगुलान पंचायत से लेकर प्रदेश तक आंदोलन करेगा। अगला प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान की केंद्रीय समिति की अगली बैठक धनबाद में रखी जाएगी  जिसकी तैयारी की जिम्मेदारी केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष खेदन महतो,  गणपत महतो एवं मणिलाल महतो को दिया गया  है। साथ ही साथ धनबाद जिला रामगढ़ जिला कमेटी तथा दोनों जिला के अंतर्गत सभी प्रखंडों को एवं नगर कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान के केंद्रीय महासचिव लाल महतो ने कहा झारखंड की वादाखिलाफी मत सरकार को आने वाला चुनाव में उखाड़ फेंकने की जरूरत है। 


कई लोग थे मौजूद 
बैठक में सिवा महतो केंद्रीयपूर्वक, बेनी लाल महतो केंद्रीय महासचिव, चंद्रशेखर महतो अधिवक्ता, कृष्ण मुरारी सिंह, दिगंबर महतो, राजेश यादव, शंभू नाथ महतो, नागेंद्र सिंह भोला प्रसाद, गणपत महतो, सी कुजूर, कृष्णा थापा, नरेश महतो, मुस्तफा खान, देवकी महतो, मधुन जगदीश महतो, अनूप पांडे, वैजनाथ महतो, करमचंद नायक, विश्वनाथ दूरी, पुनीत गिरी रंजीत महतो, चंडी चरण महतो, पूर्व प्राचार्य लालदेव महतो, जय कुमार टुडू, मनिलाल महतो, किम देवी सहोदरी देवी अहिल्या देवी, कमरदीन खान ,लक्ष्मण दुता देवी, उर्मला देवी, अनुराग कुमार, नागेश्वर महतो आदि मौजूद रहे।