logo

झारखंड में 31 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के साथ कृषि कानून के खिलाफ हूल का आगाज: बादल पत्रलेख

4562news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कृषि कानून के विरोध में झारखंड की धरती से 31 जनवरी को हूल आगाज का एलान किया है।ये हुल सभी आंदोलनकारी किसानों के सम्मान में किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत कांग्रेस के विधायक औऱ सहयोगी दलों के नेता एक मंच से कृषि कानून वापस लेने के लिये आवाज उठाएंगे। हजारों किसान ट्रैक्टर रैली भी निकालेंगे।

दिल्‍ली हिंसा की न्यायिक जांच की मांग 
रांची के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्री बादल पत्रलेख ने  कहा कि संथाल में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में किसानोंं की विभिन्न संगठन रैली में शामिल होंगे। ट्रैक्टर रैली के माध्यम से केंद्र सरकार के कृषि कानून का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। बादल पत्रलेख ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के लाल किले पर हुई घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर जांच करवानी चाहिए।