logo

घरेलु विवाद में बुजुर्ग ने फांसी लगा दे दी जान, आहत पत्नी भी उसी फंदे पर झूल गई, लोगों ने बचाया उसे

8843news.jpg
द फॉलोअप टीम, बोकारो:
चास थाना क्षेत्र अंतर्गत भलसुंघा गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लखीराम महतो के रूप में हुई है। दरअसल बुजुर्ग की अलनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। जब पत्नी को यह बात मालूम हुई तो वह भी पहुंच गई घटनास्थल पर और उसी रस्सी से उसने भी फांसी लगा लिया। लेकिन वह अपने पति के कंधे में आकर फंस गई जिससे वह बच गयी। इसके बाद लोगों ने महिला की रस्सी को काटकर उसे उतारा और उसे अस्पताल पहुंचाया।

दोनों में हुआ था विवाद
गांव वालों ने बताया कि रात में दोनों का किसी बात से विवाद हुआ था। तब लखीराम गुस्से में घर से निकल गया। कुछ देर बाद पत्नी उन्हें ढूढंने निकली लेकिन पति नहीं मिला तो वह घर चली गयी। लेकिन फिर रविवार सुबह मृतक के बेटे ने पिता की पेड़ से लटकती लाश देखी तो सबको इसकी सूचना दी। इस बात से आहत पत्नी भी आत्महत्या करने पहुंची थी लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया। पुलिस शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा दिया है।