logo

पति के दहेज नहीं लेने से नाराज़ पत्नी पहुंची अदालत, दायर की याचिका

पति के दहेज नहीं लेने से नाराज़ पत्नी पहुंची अदालत, दायर की याचिका

द फॉलोअप टीम, भोपालः
हमारे देश में दहेज लेना और देना ही कानूनन जुर्म है, फिर भी कई माता पिता अपनी बेटी के सुख-सुविधा के लिए उसके जरूरत की सारी सामाने खरीद ही लेते हैं और तोहफे के तौर पर बेटी के घर भिजवा देते हैं। कई लड़कियां इसका विरोध करती हैं लेकिन कुछ लड़कियां अपने पिता से सबकुछ लेने को तैयार रहती है। ऐसा ही एक मामला आया है भोपाल से जहां एक बेटी अपने पति से सिर्फ इसलिए नाराज है क्योंकि  उसके पति ने दहेज के सामान लेने से इनकार कर दिया है। 


 

सामान से कर दिया इनकार 
इस मुद्दे पर विवाद इतना बढ़ गया पत्नी ससुराल जाने को तैयार नहीं है। पत्नी की यही जिद अब पूरे मामले को कोर्ट की दहलीज पर ले गई है। पति ने पत्नी पर हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 9 के तहत परिवाद दायर किया है। कोर्ट में विचार चल रहा है। पति ने मामले की जानकारी  भाई वेलफेयर सोसायटी संस्था को दी है।  पति ने बताया कि उनकी शादी इसी साल 14 फरवरी को हुई थी। शादी की हर रस्म को निभाने के लिए उसने ससुराल से एक रूपये लिए  थे। लेकिन ससुराल वाले उसे कार के साथ और भी सामान देना चाह रहे हैं। लेकिन वह नही लेना चाहता है। इसी बात को लेकर पत्नी नाराज हो गई और मायके चली गई है। वह इस बात पर अड़ी है कि जब तक उसके माता-पिता का दिया सामान वह नहीं ले लेते तब तक वह पति के साथ नहीं रहेगी।
समझौता किया जा रहा 
इस मामाले में दोंनो पति-पत्नी की काउंसलिंग कराई जा रही है। काउंसलर ने पति को को कहा है कि जो भी सामान आपको मिला है आप उसे दहेज ना समझे। क्योकिं आपने कोई डिमांड नहीं की है। ससुराल वाले अपनी बेटी को सामान दे रहे हैं। यह सब तुम्हारी पत्नी का है। इससे उसे वंचित न करें। फिलहाल पहली काउंसलिंग में बात बन गई थी, लेकिन रिश्ता आगे न टूटे इसलिए समझाइश जारी है।