logo

बच्चों ने कहा 'पापा' तो महिला को पता चला कि वो तीसरी पत्नी है, पुरुष गिरफ्तार

8930news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:

पटना जिले के पोठही गांव में एक शादी का शौकीन व्यक्ति मिला है। जिसने तीन शादियां की और उसके पांच बच्चे है। आरोपी का नाम संजय कुमार पासवान है। संजय ने सबसे पहली शादी काशीनगर धनरुआ निवासी बेबी देवी से की थी। जिससे उसे तीन बच्चे हैं। उसने दूसरी शादी ममता देवी से की थी जिससे उसका एक बेटा है। तीसरी शादी पुष्पी कुमारी नामक लड़की से की जिससे उसका एक बेटा है।

तीसरी पत्नी को हुआ शक
संजय कुमार ने झांसा देकर तीन शादी कर ली। तीनों पत्नियों को अलग-अलग रखता है। लेकिन  तीसरी पत्नी जरा चालाक निकली। उसे अपने पति पर कुछ शक हो गया। पुष्पी पति पर नजर रखने लगी और सारी सच्चाई तक पहुंच गई। उसने पति को दूसरी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। वह अपने बेटे के साथ उस महिला के घर पहुंची थी जहां दोनो के बेटे अपने पिता को देखकर पापा- पापा कहने लगे। जिससे पुष्पी को साफ हो गया कि यह महिला उसकी पत्नी है और बच्चा उसका बेटा।

थाने पहुंची तीसरी पत्नी
तीसरी पत्नी पुष्पी कुमारी ने थाने जाकर सीधे एफआइआर दर्ज करवाया। आरोप है कि उसने धोखे से शादी कर ली और  इस बात जानकारी उसे तब हुई जब वह दूसरी पत्नी ममता देवी के साथ था। जब दूसरी पत्नी का बच्चा संजय को पापा कह रहा था तो पुष्पी कुमारी के होश उड़ गए। थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उस पर 420 का मामला दर्ज हुआ है।