logo

शादी की रात पति ने रखी शर्त-दो साल में आईएएस बनकर दिखाओ नहीं .....

शादी की रात पति ने रखी शर्त-दो साल में आईएएस बनकर दिखाओ नहीं .....

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुरः 
पिता अपने जीवन भर की कमाई अपनी बेटी की शादी में इसलिए खर्च कर देता है, क्योंकि वह सोचता है कि अगर उसने किसी भी तरह की कमी बेटी की शादी में रखी तो आगे इसका खामियाजा उसकी बेटी को उसके ससुराल में झेलना पड़ सकता है। पिता की इसी त्याग को देखकर बेटियां भी कोशिश करती हैं कि वह हर दुख तकलीफ को झेलकर भी अपना ससुराली रिश्ता बचा लें। ऐसा ही कुछ किया पल्लवी मंडल ने । पल्लवी मंडल पोटका प्रखंड के परसुडीह की रहने वाली हैं। 


सुहागरात पर रखी शर्त 
पल्लवी मंडल के जीवन की कहानी बेहद ही तकलीफ देने वाली है। पल्लवी के पिता प्रदूत कुमार मंडल ने अपनी बेटी को बड़े अरमानो से विदा किया था। लेकिन उन्हे क्या पता था कि सुहागरात के दिन उसका दामाद बेटी के पास ऐसी शर्त रख देगा जो उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर के रख देगा। पति जयमाल्य मंडल ने पल्लवी के पास शर्त रखी कि दो साल के अंदर आईएएस बनकर दिखाना है। जब तक तुम आईएस नही बनती हमारा किसी प्रकार का रिश्ता नहीं रहेगा। पल्लवी ने इस बात को बिल्कुल मजाकिया तौर पर लिया था। पल्लवी का पति एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट है। शादी 18 जून 2018 को सामाजिक रीति- रिवाज के साथ परसुडीह के जयमाल्य मंडल के साथ हुई थी। 


 

पति शर्त पर कायम 
सुहागरात की अगली सुहब जय ने कहा कि उसका इंटरव्यू है और निकल गया जिसके बाद कई दिनों के बाद जब वापस लौटा तो उसका व्यवहार पल्लवी के लिए नही बदला था । पल्लवी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर करे तो क्या करे। इसी दौरान पल्लवी के साथ उसके ससुराल वाले जुल्म करते रहे। वह सोचती रही कि पिता ने बड़े अरमानों से विदा किया है। मुझे यहीं रहकर रिश्ते को बचाना है। जुल्म बढ़ता गया। पति अपनी शर्त पर कायम रहा। 


कोर्ट पंहुची पल्लवी 
आखिरकार पल्लवी अंदर से टूट गई और उसने कानून का सहारा लेना ठीक समझा।  दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराते हुए अब न्याय के लिए पल्लवी चक्कर लगा रही है। पल्लवी का कहना है कि पति की शर्त के कारण मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। इसका जिम्मेदार कौन है। गरीब बाप बेटी को लेकर कभी कोर्ट तो कभी थाना के चक्कर लगा रहे हैं। पल्लवी के पिता का कहना है कि पहले ही यदि ससुराल वाले इस तरह की शर्त रखते तो मैं अपनी पुत्री का जीवन बर्बाद होने नहीं देता। सारे लोग शिक्षित होते हुए भी जाहिलों की तरह काम कर रहे हैं।