द फॉलोअप टीम, धनबादः
लोयाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला एक महीने से लापता है। पुलिस लड़की को अब तक ढूंढ नहीं पायी है। परिजन लगातार पुलिस और मीडिया से मदद की गुहार लगा रहे हैं। महिला के माता-पिता ने कहा कि अगर उनकी बेटी नहीं मिलती है तो वह 22 दिसंबर को आत्मदाह कर लेंगे। मां-बाप ने बताया कि उनकी बेटी को ब्यूटी पार्लर से अपहरण का लिया गया। छोटा नाती अपनी मां के बगैर नहीं रह पा रहा है। उन्होंने कहा कि अब उनके पास आत्महत्या के अलावा दूसरा कोई उपाय नहीं है।
पार्लर गयी थी पूनम
महिला के पिता बिरजू ने कहा कि अगर बेटी 3 दिनों के अंदर नहीं मिलती है तो वो अपनी पत्नी और नाती को साथ रणधीर वर्मा चौक पर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने धनबाद उपायुक्त को यह पत्र लिखकर ऐसा करने की जानकारी भी दी है। उन्होंने पत्र में लिखा कि अपनी बेटी पूनम का विवाह पटना के बिहटा में किया था। लॉकडाउन में बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया। दामाद बेटी को लेने धनबाद आया। 17 नवंबर को बेटी दामाद लोयाबाद बाजार गए। तभी बेटी पूनम ब्यूटी पार्लर गयी। फिर पूनम पार्लर से घर वापस नहीं लौटी।

पति ने दिनभर तलाश की
पूनम के पिता ने बताया कि 17 तारिख को पति ने दिनभर पूनम की तलाश की और शाम को परिजनों को जानकारी दी। अगले दिन लोयाबाद थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया लेकिन अब तक पूनम का कोई अता पता नहीं है। पुलिस कोई सुराग जुटा नहीं पाई।